फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   dead body found

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का केस

Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
dead body found
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के करियापुरवा गांव निवासी नीरू देवी (22) पत्नी रोहित कुमार का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले घटना को खुदकुशी बता रहे हैं, जबकि रेउसा इलाके के लखनी जैतपुर गांव से पहुंचे मृतका के पिता सुंदरलाल का कहना है कि करीब दो साल पूर्व उन्होंने बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन

शादी में अपनी सामर्थ्य के मुताबिक सामान दिया था, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को पीटकर मार डाला गया और शव को फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बेटी के पति, दो जेठ व दो जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed