{"_id":"627419d5f77d5f6ce12d5779","slug":"dead-body-found-at-a-distance-from-police-picket-sitapur-news-lko629236826","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट से चंद दूरी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिकेट से चंद दूरी पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव मिला। लोग अधेड़ की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलाके के गांव राजापुर मजरा खानपुर सादात निवासी सुरेश कुमार (51) का शव गुरुवार को संदिग्ध हालत में क्षेत्र के गांव लच्छन नगर मोड़ के निकट पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि सुरेश बुधवार को घर से निकला था और वापस नहीं पहुंचा। परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई की जाएगी।