{"_id":"654fb315e04c4ded83005f37","slug":"dcm-collides-driver-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5331-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत
Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सामने खड़ी डीसीएम में टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जिला बुलंदशहर के थाना देवई गांव दानपुर निवासी फहीम अंसारी (54) शुक्रवार रात गाजियाबाद से लखनऊ डीसीएम लेकर जा रहा था।
तभी नेशनल हाईवे-24 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट खड़ी एक डीसीएम में वह पीछे से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।