{"_id":"5d73eebe8ebc3e015d44b6dc","slug":"daughter-born-nine-years-after-sterilization-sitapur-news-lko480423531","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के नौ साल बाद जन्मी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के नौ साल बाद जन्मी बेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव (सीतापुर)। नसबंदी का ऑपरेशन कराने के बाद भी एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। महिला के चार बच्चे पहले से हैं। महिला ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की है। साथ ही माली हालत का हवाला देते हुए बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की भी मांग महिला ने जिलाधिकारी से रखी है।
ब्लॉक परसेंडी के रिखौना गांव में रहने वाले मुन्ना की पत्नी सुनीता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में बताया है उसने जिला महिला अस्पताल में 27 नवंबर 2010 को नसबंदी का ऑपरेशन कराया था। नसबंदी के नौ साल बाद अब उसने एक लड़की को जन्म दिया है।
गरीबी के कारण भरण-पोषण को लेकर परिवार चिंतित है। सुनीता ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के साथ डीएम से मुआवजे की मांग भी की है।