{"_id":"60ad35c58ebc3e37fc050773","slug":"dared-to-jail-the-whole-family-in-panic-with-the-victim-sitapur-news-lko579572749","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गया दरिंदा, पीड़िता संग पूरा परिवार दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल गया दरिंदा, पीड़िता संग पूरा परिवार दहशत में
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर सात साल की बच्ची से दरिंदगी करने का आरोपी भले ही मंगलवार को सलाखों के पीछे पहुंच गया लेकिन घटना के बाद पीड़िता से लेकर उसका परिवार और गांव के लोग अभी भी डरे-सहमे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एक गांव की निवासी सात साल की बच्ची को घर के बाहर से खेलते समय पड़ोसी सुरजीत उठाकर अपने घर ले गया था, जहां पर उसने दरिंदगी दिखा बच्ची संग दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
बालिका का मेडिकल कराया गया। इलाज के बाद अब बच्ची की हालत सामान्य हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी को इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। भले ही आरोपी को जेल भेज दिया गया हो, लेकिन उसके जेल जाने के बाद भी पीड़िता से लेकर उसके परिवार और आसपास के गांव के लोगों में भय व डर बना हुआ है।
विज्ञापन
लोग अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशतजदा हैं। इंस्पेक्टर इमलिया सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस कार्रवाई कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।