{"_id":"62e97016e1e7ae06631946c4","slug":"dabangs-threw-stones-at-karni-sena-sitapur-news-lko642396630","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना पर दबंगों ने चलाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना पर दबंगों ने चलाए पत्थर
विज्ञापन
हरगांव थाने में धरना प्रदर्शन करते करणीसेना के पदाधिकारी। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई को असलहे की बट से पीटने के मामले में मंगलवार को पूरे दिन हंगामा होता रहा। सुबह करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए थाने में धरना दिया। वापस लौटते समय आरोपी के परिजनों ने कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मार्ग जाम कर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया।
कक्षा नौ की छात्रा को विद्यालय जाते समय जुनैद आलम निवासी खजुहा छेड़ता था। छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया। सोमवार को घर वालों ने भाई के साथ छात्रा को विद्यालय भेजा। पर शोहदे ने फिर छेड़खानी की। भाई ने विरोध किया तो आरोपी के परिजनों और गांव वालों ने छात्रा के भाई की असलहे के बट से पिटाई कर दी थी।
मंगलवार को घटना का विरोध जताते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जाकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शन किया था। आरोप है कि जब कार्यकर्ता वापस आ रहे थे तो आरोपी के परिजनों और गांव के लोगों ने ही बल्ली डालकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। फिर कार्यकर्ताओं पर ईंट-पत्थर, धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में चार कार्यकर्ता चोटिल हो गए। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने परसेहरा माल चौराहे पर सीतापुर-लखीमपुर मार्ग जाम करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर चार थानों की पुलिस, पीएसी बल, सीओ सदर प्रवीण यादव पहुंच गए। करीब तीन घंटों तक कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर चलता रहा देर रात करीब नौ बजे कार्यकर्ता पुलिस के आश्वासन पर माने। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।