फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Dabangas beat the man

दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, केस

Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dabangas beat the man
सकरन (सीतापुर)। फसल चराने से मना करने पर दबंगों ने एक ग्रामीण की लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के डरचपा मजरा सरैंया कलां निवासी अनूप के खेत में गांव के ही कुछ लोग जानवरों से फसल चराकर नष्ट करा रहे थे, जब अनूप ने फसल चराने से मना किया तो गांव के ही निवासी शैलेंद्र, अंकित, सुनील आदि ने लाठी-डंडों से अनूप की पिटाई कर दी, जिससे अनूप को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

घायल अनूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांडा भेज दिया है। पीड़ित अनूप ने इस प्रकरण में चारों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed