{"_id":"5e404fc08ebc3ee5ba7df6cc","slug":"cylinder-fires-when-cooking-sitapur-news-lko507627164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में पकवान बनते समय सिलेंडर में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में पकवान बनते समय सिलेंडर में आग से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर सुदामापुरी मोहल्ले में एक शादी में चल रही तैयारियों की बीच गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ जागरूक लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही सिलेंडर घर के बाहर फेंका गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
सुदामापुरी मोहल्ले के एक घर में रविवार को बेटी की बारात थी। बारात की तैयारियां चल रही थीं। पकवान बन रहे थे। इसी बीच एक गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गई। शादी के माहौल के बीच सिलेंडर में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। आनन फानन में कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकाला।
उसको बुझाने की कोशिश करते हुए भीगा बोरा आदि डाला गया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसी दौरान कुछ जागरूक लोगों ने दमकल टीम को सूचित किया। खबर पाकर दमकल टीम पहुंची जिसके बाद आग बुझाई गई। आग बुझाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एक बड़ी घटना होने से बच गई। शादी कार्यक्रम भरी खुशियों के बीच चलता रहा।