{"_id":"64ac4b3569541cda3d0e8216","slug":"cylinder-burst-while-cooking-seven-scorched-sitapur-news-c-13-1-328895-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, सात झुलसे
Mon, 10 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर में तंबौर के मल्लापुर में पति द्वारा पत्नी की गला काटकर हत्या के बाद जांच करते सीओ बिसव
बाइक समेत घर का सामान जला, घायलों का इलाज जारी
पिसावां (सीतापुर)। खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग और उनके दो रिश्तेदार झुलस गए। पांच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जब कि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के जहांसापुर निवासी राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी (32) सोमवार शाम पांच बजे खाना बना रही थीं। उसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसकी लपटों से घर का सामान जलने लगा। लपटों में घर का सामान और एक बाइक जल गई। उसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लक्ष्मी राजकुमार के चचेरे भाई दाताराम (40), उमाशंकर (32), सत्यम (25), लक्ष्मी की पुत्री साधना(8), पड़ोस में आये रिश्तेदार रामकोट मधवापुर निवासी सुरेंद्र (45), गुड्डू (47) बुरी तरह झुलस गये। मौके पर पहुंचे एसओ फूलचंद सरोज ने समरसेबल चलवाकर आग बुझाई। वहीं एसडीएम महोली ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गयी है, सहायता राशि प्रदान की जाएगी।