{"_id":"61954e7b486a83370b5e7de5","slug":"cylinder-burst-fire-youth-burnt-alive-sitapur-news-lko60491997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से लगी आग, जिंदा जला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से लगी आग, जिंदा जला युवक
विज्ञापन
पिसावां में ठाकुरेपुर गांव के बाहर अग्निकांड में हुई मौत के बाद घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुल
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। खेत के पास रखी लकड़ी की गुमटी में मंगलवार रात आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। वह लखीमपुर का निवासी था। हादसा गैस सिलेंडर फटने से होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
थाना पिसावां इलाके के ठाकुरेपुर गांव के बाहर मिश्रिख कोतवाली इलाके के कैथोलिया निवासी मनोज वर्मा का खेत है। सरसों की फसल लगी है। मनोज लखनऊ में रहते हैं। खेत की रखवाली के लिये रिश्तेदार लखीमपुर के धौरहरा इलाके के चिकनाजती निवासी अनिल कुमार (45) को रखा था।
वह खेत में ही रखी लकड़ी की गुमटी में रात में रहता था। गुमटी में ही बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा व राशन रखता था। तीन सौ फिट सिंचाई पाइप भी गुमटी में रखी थी। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद गुमटी में सो गया। रात में गुमटी को अंदर से बंद कर लिया। देर रात आग लग गई, जिससे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन, पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आशंका है कि देर रात गुमटी में रखे गैस सिलेंडर के फटने से घटना हुई है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टया गैस सिलेंडर के फटने से आग लगना प्रतीत हो रही है। मौके पर पांच किलो वाला गैस सिलेंडर फटा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।