फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crushing capacity increased, Hargaon mill to operate from 28

Sitapur News: पेराई क्षमता में इजाफा, 28 से चलेगी हरगांव मिल

Sat, 25 Oct 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crushing capacity increased, Hargaon mill to operate from 28
हरगांव (सीतापुर)। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की 25 लाख क्विंटल पेराई क्षमता बढ़ाई गई है। इस बार 225 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। नए पेराई सत्र का शुभारंभ 28 अक्तूबर से होगा। मिल की ओर से 1.95 लाख क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

गन्ना खरीद के लिए स्वीकृत 83 क्रय केंद्रों में से 77 क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। जिले में चार निजी व एक सरकारी चीनी मिल है। हरगांव शुगर मिल का पेराई सत्र 28 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिशासी अध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि 27 अक्तूबर को शुभ मुहूर्त में आचार्य शत्रुनजय बाजपेई पूजन संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 28 अक्तूबर को पेराई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिल में 200 करोड़ रुपये खर्च कर कई आधुनिक एवं बड़ी क्षमता की मशीनें स्थापित की गई हैं। केन करियर की लंबाई बढ़ाने के साथ ही एक नई मिल टेंडम भी लगाया गया है। इससे पेराई क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस बार 225 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य है। पिछले साल 200 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 175 लाख क्विंटल पेराई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी उपाध्यक्ष (गन्ना) शरद सिंह ने बताया कि मिल में 1.07 लाख सट्टाधारक किसान हैं। गन्ने का क्षेत्रफल लगभग 78,455 हेक्टेयर है। मिल क्षेत्र में 83 क्रय केंद्र स्थापित किए जाने हैं, इसके सापेक्ष 77 केंद्र लगा दिए गए हैं। 24 अक्तूबर को प्रथम इंडंेट जारी किया गया था।


इसमें 27 अक्तूबर के लिए 35 क्रय केंद्रों का 1.10 लाख क्विंटल जबकि 28 अक्तूबर के लिए 46 क्रय केंद्रों का 85 हजार क्विंटल इंडेंट शामिल है। गन्ना क्रय केंद्रों पर खरीद रविवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि साफ-सुथरा गन्ना ही चीनी मिल को आपूर्ति करें। शरद कालीन गन्ने की बोआई ज्यादा से ज्यादा करें। सहफसली के लिए सरसों का बीज किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed