{"_id":"60abe38e8ebc3eff521e3577","slug":"crowd-in-eye-hospital-as-soon-as-opd-starts-sitapur-news-lko5794307178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी शुरू होते ही आंख अस्पताल में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी शुरू होते ही आंख अस्पताल में भीड़
विज्ञापन
सीतापुर। ब्लैक फंगस के चलते लंबे समय बंद आंख, नाक, कान और गला की ओपीडी सोमवार को बहाल कर दी गई। आई हास्पिटल में मरीजों की भीड़ लग गई। पहले दिन करीब ढाई सौ मरीजों ने दिखाया। जिला अस्पताल में सन्नाटा रहा। 12 मरीज ही आ सके।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अस्पतालों की पिछले माह 17 तारीख को अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई थी। टेलीमेडिसिन से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसी बीच ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी।
ऐसे में सरकार ने आंख, नाक और गला की ओपीडी खोलने का निर्णय लिया। लंबे समय के बाद सोमवार को जिला अस्पताल और आंख अस्पताल में ओपीडी चालू कर दी गई। ब्लैक फंगस से खौफजदा लोगों की आंख अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे मामूली समस्या थी वह भी दिखाने के लिए अस्पताल चले आए।
विज्ञापन
महोली क्षेत्र के गांव असुवापुर रामदुलारे ने कहा कि कई दिनों से आंख में दर्द हो रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चला रहे थे। ब्लैक फंगस का डर सता रहा है। अच्छा हुआ कि ओपीडी खुल गई।
कजियारा चौराहा निवासी इसरार ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनकी आंख में जलन हो रही है और आंसू आ रहे हैं। इसको वह नजरअंदाज कर कर रहे थे। इसी बीच ब्लैक फंगस का भय खड़ा हो गया। ऐसे में ओपीडी खुलते ही वह आंख अस्पताल आए हैं।
भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज
जिला अस्पताल में कई शर्तों के साथ भर्ती की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। सोमवार को एक भी मरीज के भर्ती की नौबत नहीं आई। ओपीडी में जितने भी मरीज आए, उन्हें परामर्श और दवा देकर रवाना कर दिया।