फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crowd gathered in the markets for shopping on Eid

Sitapur News: ईद पर खरीदारी के लिए बाजारों में जुटी भीड़

Thu, 19 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the markets for shopping on Eid
सीतापुर। ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में बृहस्पतिवार को जुटी खरीदारों की भीड़ से रौनक रही। शाम को इफ्तार के बाद लोग खरीदारी करने में जुटे दिखे। इस दौरान कपड़े, टोपी, इत्र, इत्र, शृंगार सामग्री और सेवईयों की खरीदारी को लेकर दुकानों पर भीड़ जुटी रही। जिले में ईद का पर्व शनिवार 21 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पुराना सीतापुर, सदर लालबाग बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, लालकुर्ती सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। बाजार में इस पर रेडीमेड कपड़ों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं, लेकिन लोगों को कुर्ता-पायजादा और पठानी सूट सबसे अधिक पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ लखनवी और सीतापुरी टोपी भी इस बार युवाओं को खूब भा रही हैं। इसके अलावा ईद के लिए बाजारों में सुगंधित इत्र की खरीदारी भी बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ा कारोबारी शकील ने बताया कि बाजार में कुर्ता-पायजामा की कई वैरायटी उपलब्ध है। इनकी कीमत 550 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक और टोपी 250 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक हैं। युवाओं को जहां कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार परवेज हुसैन ने बताया कि बाजार में कराची, कांच वर्क, फारसी और जरकन वर्क वाले सूट सहित अन्य वैरायटी उपलब्ध हैं। कराची पैटर्न सूट 1500 रुपये से 4000 रुपये, कांच वर्क सूट 1300 रुपये से 3000 रुपये, फारसी सूट 1500 रुपये से 5000 रुपये, जरकन वर्क 2000 रुपये से 6000 रुपये तक है। इसके अलावा अन्य डिजाइन और कपड़ों के कुर्ती सेट 1200 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed