फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile caught

शिव मंदिर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप

Fri, 20 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Crocodile caught
सीतापुर के तंबौर क्षेत्र में पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तंबौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक मगरमच्छ शारदा नदी से निकलकर करीब के शिव मंदिर में घुस गया। शुक्रवार सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब मंदिर में मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने उसे पकड़कर घाघरा में छोड़ा।

विज्ञापन


ग्राम रतनगंज के निकट शारदा तट पर त्यागी बाबा का आश्रम है। आश्रम में शिव मंदिर बना है। गुरुवार रात किसी पहर एक मगरमच्छ शारदा नदी से आश्रम में घुस गया। शुक्रवार सुबह जब क्षेत्र के नागरिक शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो वहां का दृश्य देख उनके पैरों तलें जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


शिवलिंग के करीब ही एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वन दरोगा सुरेश चंद्र शुक्ला व अजय शुक्ला जाल व रस्सी आदि लेकर मंदिर पहुंचे। यहां वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से मगरमच्छ को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसे एक पिकअप में डालकर काशीपुर घाट पहुंचे। यहां पानी कम था। इसके बाद टीम चहलारी घाट पहुंची और मगरमच्छ को घाघरा में छोड़ दिया। इस दौरान करीब 7 घंटे तक वन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।


लखीमपुर जिले से आया 
जिले की नदियों में मगरमच्छ देखने को नहीं मिलते हैं। वन विभाग की माने तो यह मगरमच्छ पड़ोसी जिला लखीमपुर से बहकर यहां तक पहुंचा है। लखीमपुर के दुधवा जंगल से गुजरने वाली शारदा नदी में काफी मगरमच्छ हैं। शायद उन्हीं मगरमच्छों में से भटककर यह सीतापुर जिले में पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed