फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Criminal involved in robbery caught in encounter

Sitapur News: मुठभेड़ में लूटपाट में शामिल बदमाश दबोचा

Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Criminal involved in robbery caught in encounter
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भड़ौली लखनियापुर कांड में वांछित जगदीश को मंगलवार सुबह एसओजी और पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वारदात के समय जगदीश घर के पास गन्ने के खेत में रुका था। उसका काम बाहर से कोई आहट होने पर साथियों को अलर्ट करना था लेकिन हालात ऐसे बने कि उसे गोली चलानी पड़ गई। थानाध्यक्ष सकरन कृष्ण कुमार ने बताया कि जगदीश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित जगदीश इलाके के टापरपुरवा पलौली मोड़ पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर सरकारी वाहन को सड़क किनारे पेड़ की आड़ में रोक दिया। थानाध्यक्ष व एसओजी प्रभारी आरोपी को दबोचने आगे बढ़े तो उसने तमंचा निकाल लिया और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। बदमाश की पहचान जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाने के राजापुर भज्जा गांव के मूल निवासी जगदीश के रूप में हुई। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि जगदीश पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी में उसके पास से एक हथगोला, एक जोड़ी पायल और 1200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed