फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth killed in tripling

ट्रिपलिंग में युवक की जान गई

Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Youth killed in tripling
accident - फोटो : अमर उजाला

अटरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रिपलिंग कर रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी मामूली रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह मार्ग दुघर्टना है, लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो ट्रिपलिंग कर रहे युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मनवा-अतरौली मार्ग पर अंबरपुर के पास रविवार सुबह एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर निवासी विश्वपाल (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गांव के ही दो अन्य साथी सुभाष तिवारी (24) व बबलू (25) जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को मामूली चोटें आने के कारण सीएचसी से घर भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।


इस बीच वहां पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed