{"_id":"57d996ad4f1c1ba73dd48d95","slug":"youth-drowend-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल का फूल तोड़ने में डूबा युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमल का फूल तोड़ने में डूबा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कमल का फूल तोड़ने के चक्कर में एक युवक डूब गया। कुछ देर बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीराजा दशरथपुर निवासी शिवराज (30) बुधवार दोपहर गांव के बाहर गया था। गांव के निकट ही तालाब में कमल का फूल देखकर वह तालाब में उतर गया।
विज्ञापन
फूल तोड़ते-तोड़ते वह गहराई में पहुंच गया। तैरना न आने की वजह से वह तालाब में डूब गया। उसे डूबते देख बच्चों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से शिवराज को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक डूबने से शिवराज की डूबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन