फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth drink alcohol poisoning, death

शराब में जहर मिला युवक को पिलाया, मौत

Fri, 07 Aug 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 07 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

भूमि विवाद में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दी। इससे उसकी कुछ देर में ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने से क्षेत्र में तनाव है। करवेपुरवा खनेवा निवासी प्रेमचंद्र गौतम (35) को गुरुवार सुबह गांव के ही कुछ लोग घर से बुला ले गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। शराब पीने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह सीधे घर की तरफ भागा, पर दरवाजे पर पहुंचते ही बेसुध होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजुक हालत देख परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि कुछ देर में ही उसने घर पर दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व प्रेमचंद्र ने गांव के तीरथराम की 12 बीघा जमीन खरीदी थी। भूमि की रकम अदा कर दी थी, लेकिन दाखिल-खारिज नहीं करा सका था।


समय बीतने के साथ तीरथ की नीयत खराब हो गई और उसने उसी जमीन को गांव के ही अमर सिंह के हाथों दोबारा बेच दी। जानकारी होने पर प्रेमचंद्र विरोध जताने लगा। यह विरोध तीरथ व अमर दोनों को अखर रहा था।

इसी वजह से दोनों ने गुुरुवार सुबह साजिश के तहत प्रेमचंद्र को बहाने से घर से बुला लिया। बाद में शराब में जहर मिलाकर पिला दी। शराब पीने के बाद कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने गांव के अमर सिंह व तीरथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed