{"_id":"58ff82654f1c1b9d65c0d361","slug":"youth-dies-in-accident-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल से टकराई स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ की डाल से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे दंपती की स्कूटी संदना में एक ईंट-भट्ठे के पास टूटी पड़ी पेड़ की डाल से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हुई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सिधौली के नरोत्तमनगर निवासी महेंद्र पांडेय (38) पुत्र रामचंद्र अपनी पत्नी पूनम (35) के साथ सोमवार को पूजन करने नैमिषारण्य गए थे। वहां से शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर पत्नी संग लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब ये दोनों संदना इलाके में ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तभी इनकी स्कूटी सड़क किनारे टूटी पड़ी पेड़ की एक डाल से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सिधौली ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां से महेंद्र को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि लखनऊ पहुंचते ही महेंद्र ने दम तोड़ दिया। हालांकि उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई थीं। उसका सीएचसी में इलाज किया गया।
सूचना पाकर पुलिस व परिवारीजन भी पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मानें तो युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर पर गहरी चोट लग गई।