{"_id":"5862a1314f1c1b8259eec314","slug":"youth-dies-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर से कटकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीतारसोईं गांव के एक युवक की मंगलवार को खेत की जोताई कराते समय रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। बताते हैं कि युवक खेत में चलते ट्रैक्टर से उतर रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह रोटावेटर की चपेट में आ गया और बुरी तरह कट गया। जब तक उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी हुई, तब तक उसकी वहीं पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतारसोईं निवासी सर्वेश कुमार (30) मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से जोतवा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक खेत जोत रहा था और सर्वेश ट्रैक्टर पर बैठा था। इस दौरान सर्वेश कुमार चलते हुए ट्रैक्टर से उतरने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह कट गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोक दिया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार व गांव के लोगों ने जब तक सर्वेश को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन