फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four kids went for picnic at Sumedha dam, 15-year-old Naresh Sahu drowned while bathing, body recovered next d

कोरबा: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था नरेश, डैम के गहरे पानी में डूबा, दूसरे दिन मिला शव

Sat, 10 Oct 2026 03:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

कोरबा के सुमेधा डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
Four kids went for picnic at Sumedha dam, 15-year-old Naresh Sahu drowned while bathing, body recovered next d
डैम में नहाने उतरे चार बच्चे एक कि डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में पिकनिक मनाने गए चार बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी से बांकी के सुमेधा पिकनिक मनाने पहुंचे चार बच्चे नदी में बने डैम में नहाने उतरे थे। इस दौरान 15 वर्षीय नरेश साहू गहरे पानी में डूब गया। घटना शुक्रवार शाम की है। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नरेश साहू पिता फिरतुराम साहू निवासी जमनीपाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चारों बच्चे शुक्रवार को सुमेधा डैम घूमने गए थे। नहाते समय नरेश गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथ मौजूद तीन बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। शुक्रवार देर शाम तक खोजबीन की गई लेकिन अंधेरे और पानी की गहराई के कारण कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू करने पर नरेश का शव डैम में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। अक्सर छुट्टियों में बच्चे बिना बड़ों की निगरानी के नदी, डैम और जलाशयों में चले जाते हैं। उन्हें पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होता। ऊपर से कम पानी दिखता है लेकिन कुछ कदम आगे ही गहरा गड्ढा होता है, फिसलन और तेज बहाव जानलेवा बन जाता है।


अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को अकेले पिकनिक पर न भेजें। उनके साथ कोई जिम्मेदार वयस्क जरूर हो। बच्चों को अनजान जलस्रोतों में नहाने से रोकें और सुरक्षित स्थानों पर ही पिकनिक मनाने की सलाह दें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed