{"_id":"570e8df44f1c1b7f5e4a6b29","slug":"youth-died-in-van-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हुसैनगंज में प्लाईवुड फैक्ट्री के पास मंगलवार देर रात एक वैन व बाइक में जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक व वैन सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक बालक, दो किशोर व एक महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विजय लक्ष्मीनगर मोहल्ले से कुछ लोग वैन से हुसैनगंज में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। जब ये लोग हुसैनगंज में ही प्लाईवुड फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी वैन व एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार खैराबाद के कमाल सरांय निवासी नसीम (20) पुत्र फारूक, अतीक (23) पुत्र असीब व जावेद (21) पुत्र अजीज व वैन पर सवार शहर के विजय लक्ष्मीनगर निवासी मोनी (25) पुत्र नवाब, मोनी का चार वर्षीय बेटा अमानत व परिवार के ही शाहरुख (17) व शालू (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। अस्पताल में जख्मी बाइक सवार नसीम ने दम तोड़ दिया। साथ ही उसके साथी अतीक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।