फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in bus accident in sitapur

बस ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, दो जख्मी

Thu, 20 Oct 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth died in bus accident in sitapur
बस - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर हरगांव इलाके में गुरुवार सुबह काम पर जा रहे एक साइकिल सवार युवक आदेश कुमार को रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर रोडवेज की छह बसों के शीशे तोड़ दिए। इसमें दो चालक समेत कई लोग जख्मी हो गए। वहीं करीब दो घंटे तक लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन


उधर, बवाल की खबर पाकर एडीएम, एएसपी, सीओ समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी मौके पर पहुंच गई। मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ा। हरगांव के सकलनपुर गांव निवासी आदेश कुमार (25) पुत्र बहोरीलाल गुरुवार सुबह 7:30 बजे साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी गांव के निकट सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर की ओर से जा रही लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस ने उसे रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हादसे से घबराया चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। उधर, घटना की खबर पाते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी के बोटे रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर, लहरपुर थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी भी पहुंच गई, लेकिन मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बंद रहा।

इस दौरान भीड़ ने मार्ग पर खड़ी रोडवेज बसों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने छह बसों में तोड़फोड़ की। पथराव में दो बसों के चालक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सत्यदीप त्रिपाठी के अलावा कई यात्री भी जख्मी हो गए। हालांकि यात्री जाम देखकर निकल भागे। पुलिस ने किसी तरह बसों के चालकों को सीएचसी पहुंचाया।


उधर, मामले की गंभीरता भांप एडीएम राकेवल तिवारी, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed