{"_id":"57d599064f1c1b9421317d56","slug":"youth-died-in-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रेउसा जा रहे दो युवकों को रविवार सुबह दूसरे बाइक सवार ने तंबौर इलाके में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
रेउसा इलाके के सेवता निवासी रानू (21) पुत्र अजहर मिर्जा अपने साथी मोनू के साथ रविवार की सुबह बाइक से जा रहा था। जब वह तम्बौर इलाके में रेउसा मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहा एक दूसरा बाइक सवार टक्कर मार कर निकल गया। जिससे यह दोनों लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने दोनों को सीएचसी भेजवाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोपहर को रानू की मौत हो गई, जबकि उसके साथी का उपचार चल रहा है। जानकारी होने पर परिवारीजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।