फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth cummit Suicide

युवक ने दी जान

Mon, 24 Aug 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
अमर उजाला सीतापुर Updated Mon, 24 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद इलाके में ग्राम टिकरिया निवासी कमलू (26) पुत्र राम प्रसाद ने ब्याज पर रुपये देने वाले एक साहूकार से सात हजार रुपये कर्ज लिए थे। वह कर्ज तो दूर वह उसका ब्याज तक नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते रविवार को साहूकार कमलू के घर पहुंचा। परिवारीजनों ने जब बताया कि कमलू घर पर नहीं है तो साहूकार धमकी देकर चला गया। आरोप है कि साहूकार ने कमलू के परिवारीजनों से कहा कि सुबह (सोमवार) कमलू ने रुपये नहीं दिए तो वह उसे पकड़ ले जाएगा।
विज्ञापन


उसके घर पर कब्जा कर लेगा। ग्रामीणों के मुताबिक कमलू घर लौटा तो परिवारीजनों ने साहूकार की धमकी के बारे में बताया। इसके बाद से कमलू परेशान था।

सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो कमलू की लाश कमरे के अंदर साड़ी से फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजन साहूकार का नाम व पता नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम परिवारीजन ने थाने में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed