{"_id":"57740e854f1c1b007479aeca","slug":"young-man-shot-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को गोली मारी, लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को गोली मारी, लखनऊ रेफर
Amarujala Bureau
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ने युवक को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसदा निवासी संदीप कुमार (26) बुधवार सुबह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने गांव के ही सुधीर की दुकान गया था। यहां संदीप पेट्रोल डलवा ही रहा था, कि उसी दौरान गांव का चेतराम उर्फ चेतई अपने दो अन्य साथियों के साथ असलहों से लैस होकर वहां आ धमके।
विज्ञापन
इससे पहले कि संदीप कुछ समझ पाता, चेतराम व उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली संदीप को लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग व चीख की आवाज सुनते ही गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इस पर भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख चेतराम व उसके साथी हवा में फायर करते हुए मौके से निकल भागे। परिवार के सदस्यों ने आननफानन संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
भाई सुदीप ने गांव के ही चेतराम उर्फ चेतई, हरिशंकर तथा जुग्गन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिवार का कहना है कि चेतराम पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर चेतराम पक्ष रंजिश मानता है। उसी रंजिश के चलते बुधवार की सुबह चेतराम व उसके साथियों ने संदीप की हत्या का प्रयास किया है।
दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे तनाव है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।