फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   young man looted

असलहे के बल पर लूटे 50 हजार रुपये

Tue, 17 May 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
young man looted
क्राइम

महोली कोतवाली इलाके में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने एक बाइक सवार की पिटाई कर बाइक, 50 हजार नकदी, एटीएम कार्ड, चेकबुक आदि लूट लिया। लूटपाट करने के बाद लुटेरे भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। खबर पाकर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
महोली के टिकरा खुर्द गांव निवासी तहेंद्र सिंह भूसी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह भूसी का पैमेंट लेने के लिए इटौंजा व संदना गया था। दोनों स्थानों से यह 50 हजार रुपये लेकर वह घर जा रहा था। सोमवार रात करीब 11 बजे जब वह हाईवे पर हेमपुर रेल क्रॉसिंग व रिछाही चौराहे के बीच पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे  असलहा दिखा कर रोक लिया।
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसके पास से 50 हजार रुपये, बाइक, चेकबुक, मोबाइल व एटीएम कार्ड आदि लूट ले गए। खबर पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed