{"_id":"5867ea004f1c1bd606eebf86","slug":"young-man-committed-suicide-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरैय्या उदयपुर गांव में प्रधान पति की प्रताड़ना से तंग एक युवक ने शुक्रवार देर शाम घर में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्रधान पति युवक की जमीन पर बने उसके निजी रास्ते को सार्वजनिक बनाने के लिए परेशान कर रहा था। भाई ने प्रधान पति रामकुमार शुक्ला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदकुशी मेें प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कोरैय्या उदनापुर गांव निवासी सतेंद्र कुमार मिश्र (30) पुत्र स्व. रामस्वरूप ने शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के आंगन में तमंचे से गोली मार खुदकुशी कर ली। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदकुशी में इस्तेमाल किया गया तमंचा व खोखा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सत्येंद्र के भाई कौशलेंद्र ने प्रधान पति पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सतेंद्र के घर के पास से एक रास्ता गया है।
यह रास्ता सतेंद्र की जमीन पर था, लेकिन प्रधान पति रामकुमार शुक्ला इस रास्ते को सार्वजनिक बनाना चाहते थे। जिसके चलते प्रधान पति ने इस रास्ते को पक्का बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। आरोप है कि इसको लेकर प्रधान पति द्वारा सतेंद्र को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। भाई ने प्रधान पति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।