{"_id":"5728e97b4f1c1bb2775cd1b7","slug":"worker-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर मरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पलटी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कस्बे से एक गांव को गिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
लहरपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी भरकर कोतवाली क्षेत्र के सोहरवा जा रही थी। जब गाड़ी सोहरवा पुल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राॅली पर सवार मजदूर मलबे में दब गया।
विज्ञापन
ट्राॅली व गिट्टी को हटाकर मजदूर को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के दन्नापुरवा मजरा रूढ़ा भवनाथपुर गांव निवासी राजू (35) पुत्र मायाराम के रूप में की गई है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भाग निकला। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन