{"_id":"5759ae784f1c1b17489c569d","slug":"wood-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रॉली लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ट्रॉली लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरुवार को मानपुर घाट पर छापा मार एक ट्रॉली लकड़ी बरामद की। यह लकड़ी पड़ोसी जिले लखीमपुर से सीतापुर लाई गई थी। पुलिस ने लखीमपुर जिले के ही एक लकड़ी तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
हालांकि छापे के दौरान शारदा से लकड़ी निकाल रहे तस्कर निकल भागे। 27 मई को ‘अमर उजाला’ ने घाघरा व शारदा नदी के जरिये लकड़ी की हो रही तस्करी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह थाने की पुलिस को सूचना मिली कि लखीमपुर से डाली गई आम की लकड़ियां शारदा नदी में बहकर सीतापुर के तंबौर सीमा में आ गईं हैं। लकड़ियों को नदी से निकालकर ट्रॉलियों में लोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक वीके शर्मा ने पुलिस टीम व वनकर्मियों के साथ मानपुर घाट पर छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस टीम को देखते ही नदी से लकड़ियों को ट्रॉली पर लोड कर रहे लोग ट्रैक्टर लेकर वहां से निकल भागे। जबकि लकड़ी से लोड एक ट्रॉली वहीं पर रह गई। पुलिस ने आम की लकड़ियों से लदी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि लकड़ी निकालने का काम देर रात से चल रहा था।
पुलिस छापे से पहले 10 ट्रॉलियां घाट से लोड होकर विभिन्न वाहनों से सीतापुर की बाजारों को भेजी जा चुकी थीं। पुलिस पहुंची तो वहां पर बस एक ही ट्रॉली माल मिल सका। जबकि शारदा में बह रहे अन्य बोटे बहते हुए, आगे निकल गए।
पुलिस ने इस संबंध में लखीमपुर खीरी के ईशा नगर निवासी शफीक आदि के खिलाफ अवैध कटान व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शफीक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उपनिरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि शफीक व उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।