फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women looted

मंदिर से लौट रही महिला से लूटपाट

Sat, 06 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

नैमिषारण्य पुलिस चौकी से महज चार सौ मीटर दूरी पर शनिवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से असलहे के बल पर हार व मंगलसूत्र लूट लिया। महिला मां ललिता देवी मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले।

विज्ञापन


दिनदहाड़े धार्मिक नगरी में हुई इस लूट की वारदात से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर ठाकुरनगर तिराहे के पास जाम लगा दिया। उधर, जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।  
विज्ञापन


खीरी जिले के मोहम्मदी निवासी योगमाया पत्नी रजनीकांत द्विवेदी इन दिनों नैमिषारण्य कस्बे में उत्तर वार्ड स्थित अपने मायके आई हुई हैं। शनिवार सुबह 10 बजे वह पूजा करने मां ललिता देवी मंदिर गई थी। वहां से पूजा कर लौट रही थी। पुलिस चौकी से महज चार सौ मीटर की दूर पर एक सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धमकाते हुए गले का हार व मंगलसूत्र लूट लिया और भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। पीड़िता के मुताबिक बदमाश करीब 90 हजार का सामान लूट ले गए। उधर, सरेराह हुई लूट से नाराज लोगों ने ठाकुरनगर तिराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।


खबर पाकर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह व कोतवाल रामकुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। थोड़ी ही देर में एएसपी भी पहुंच गए। एएसपी सुभाष चंद गंगवार ने लोगों को शांत कराते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed