{"_id":"6af22664242fad8ca009763e","slug":"case-registered-against-nine-people-following-court-order-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177300-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अलापुर। म्याऊं बाजार में पत्नी पर मायके वालों के साथ मिलकर घर में हंगामा करने, मारपीट और जेवर व नकदी ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दातागंज निवासी पंकज की शादी एक दिसंबर 2022 को बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के कोडमपुर गांव निवासी पारो से हुई थी। पंकज का आरोप है कि 22 सितंबर को पत्नी के मायके वाले अर्टिगा गाड़ी से उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की। पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 18 हजार रुपये नकद बैग में भरकर ले गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मां के साथ अभद्रता की और कपड़े फाड़ दिए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पप्पू, रंजीत, सागर, रीशू, पारो, रीतेश गुडडू और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।