Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Refusal to perform the last rites of the body; demand for an encounter of the accused.

Budaun News: शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Tue, 10 Nov 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Refusal to perform the last rites of the body; demand for an encounter of the accused.
बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं
दातागंज। रामलीला मेले में खिलौने के दाम को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार रात चाकू से गोदकर रोहित की हत्या कर दी गई थी।पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार सुबह जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। करीब छह घंटे तक परिजन मुख्य आरोपी वारिस के एनकाउंटर और उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

तीन जिलों की पुलिस ओर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश की। तीसरी बार में अधिकारियों ने भागे आरोपी वारिस पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजनों ने शाम करीब 4 बजे शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा माधौ निवासी रोहित (25) की शनिवार रात रामलीला मेले की मीना बाजार में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनका दोस्त रितिक भी घायल हुआ है। उसका बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उधर, रविवार को रोहित का शव गांव पहुंचा। शव देख परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा। गांव के बीच में परिजनों ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी वारिस का एनकाउंटर नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग दोहराई।
उधर, रोहित के पिता पुत्तू की तहरीर पर दातागंज पुलिस ने अभियुक्त रईस और उसके बेटे वारिस के विरुद्ध हत्या, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।


मुख्य आरोपी वारिस के पिता को भेजा जेल
दातागंज पुलिस ने मुख्य आरोपी वारिस के पिता रईस अहमद पुत्र हसमत अंसारी निवासी मोहल्ला मरदान, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली को ग्राम कटका की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्यूबवेल के पास चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद रईस को जेल भेज दिया गया। घटना का मुख्य आरोपी वारिस मौके से भागा हुआ है।


पड़ोसी की दुकान से चाकू उठाकर वारिस ने किए थे ताबड़तोड़ हमले
मीना बाजार में आरोपी दुकानदार रईस अहमद की खिलौने की दुकान के सामने दुकान में चाकू समेत अन्य चीजें बेचने की दुकान थी। दुकानदारों ने बताया कि जब खिलौने के रेट को लेकर विवाद हुआ। मामला मारपीट तक पहुंचा तो दुकानदार का बेटा वारिस भागकर सामने दुकान पर रखे चाकू को उठाकर लाया और रोहित, ऋतिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

दलित युवक के परिजनों से मिले कांग्रेसी
बदायूं। रामलीला मेले में दलित युवक रोहित जाटव की हत्या के बाद कांग्रेसी सोमवार को गांव बेहटा माधो पहुंचे। उन्होंने परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। कोतवाल को निलंबित करने, हत्यारों की गिरफ्तारी, विधवा को नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग की। जिलाध्यक्ष अजीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

रोहित के परिजनों को बंधाया ढाढ़स
दातागंज। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शैलेश पाठक ने बेहटा माधो पहुंचकर मृतक रोहित के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने जिला प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। संवाद
--
दातागंज पुलिस ने अभियुक्त दुकानदार रईस अहमद के भागे बेटे वारिस की गिरफ्तारी के लिए उसके कुछ रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। स्थानीय स्तर पर हुई लापरवाही की भी जांच एसपी सिटी से कराई जा रही है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं


--
मीना बाजार में खुलेआम बिक रहे थे धारदार चाकू



दातागंज। रामलीला मेले में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही का एक और गंभीर पहलू सामने आया है। मीना बाजार में खिलौनों की दुकानों के बीच धारदार चाकू बेचे जा रहे थे। खिलौने के दुकानदार रईस अहमद की दुकान के सामने ही बड़े-बड़े चाकुओं की बिक्री हो रही थी। रामलीला मेले में बिना अनुमति के धारदार बड़े चाकुओं की बिक्री की जा रही थी। एसएसपी का कहना है कि स्थानीय स्तर पर हुई लापरवाही की जांच एसपी सिटी से कराई जा रही है। संवाद

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

बदायूं के कादरचौक में युवक का शव मिलने के बाद थाने के सामने धरना देते परिजन, विलाप करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed