{"_id":"6af22641a90db3c7bd0029fe","slug":"elderly-man-murdered-by-having-his-throat-slit-body-dumped-along-the-banks-of-the-mahava-river-case-registered-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177255-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, महावा नदी के किनारे फेंका शव, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, महावा नदी के किनारे फेंका शव, केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं के सहसवान में महावा नदी किनारे शव मिलने के बाद जमा भीड़ और जानकारी करती पुलिस। स्तोत पुल
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में बुजुर्ग भूरे (60) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव महावा नदी के किनारे फेंक दिया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। टीम को बुजुर्ग के शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने व गला रेतने के निशान मिले हैं। पुत्र फहीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के पीछे के कारणों को पुलिस तलाश रही है।
मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी भूरे के पुत्र फहीम ने बताया कि पिता शनिवार रात घर के बाहर से लापता हो गए थे। रविवार सुबह से उनकी तलाश की जा रही थी। दोपहर में सहसवान थाना क्षेत्र की पीआरबी को सूचना मिली कि महावा नदी के किनारे मोहल्ला काजी निवासी सोबी के खेत पर बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है।
सूचना पर कोतवाल, सीओ आदि अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बुजुर्ग की शिनाख्त के लिए प्रयास किए तो उनकी पहचान मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी भूरे के रूप में हुई।
विज्ञापन
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अब तक की जांच में किसी से पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।