{"_id":"46bcfe3ffb33063128321eb30462ae42","slug":"woman-shot-by-predators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट ने महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट ने महिला को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। उधर पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
मिश्रिख क्षेत्र में ग्राम जगदीशपुर निवासी परिक्रमा सिंह के परिवारीजन बुधवार रात कमरे में ताला लगाकर आंगन में सो रहे थे। आधी रात के पांच-छह बदमाशों ने धावा बोल दिया।
ताला तोड़कर बदमाश कमरे में घुस गए लेकिन इस बीच खटपट की आवाज से परिक्रमा की पत्नी प्रतिमा सिंह (26) की नींद टूट गई। किसी की मौजूदगी की आशंका पर वह कमरे की तरफ बढ़ीं।
अजनबी लोगों को देख प्रतिमा शोर मचाते हुए आंगन की तरफ भागी। शोर सुनकर परिवारीजनों की नींद खुल गई। उन्होंने बदमाशों की घेरने की कोशिश की और पड़ोसियों को पुकारा।
विज्ञापन
यह देख बदमाशों ने प्रतिमा पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से प्रतिमा गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज पर ग्रामीण दहशत में आ गए। इस बीच फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।
घायल महिला को पीड़ित परिवारीजन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से महिला को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। गोली महिला की पीठ में लगी है। पीड़ित परिवार ने मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है।