Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM Flying raid on depot, 161 quintals of wheat found missing

Karnal News: डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 161 क्विंटल गेहूं कम मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid on depot, 161 quintals of wheat found missing
डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 161 क्विंटल गेहूं कम मिला - फोटो : डिपो पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 161 क्विंटल गेहूं कम मिला
- डिपो होल्डर के राजस्थान जाने की मिली जानकारी, ताला तोड़कर जांचा गया स्टॉक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव चौरा में सरकारी राशन के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को डिपो होल्डर के गोदाम पर छापा मारा तो रिकॉर्ड के मुकाबले 161 क्विंटल गेहूं कम मिला। नवंबर और दिसंबर महीने के लिए डिपो पर 268 क्विंटल गेहूं की सप्लाई पहुंची थी, लेकिन जांच के समय गोदाम में केवल 107 क्विंटल गेहूं उपलब्ध मिला। इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं कम मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव चौरा स्थित डिपो होल्डर संजीव खुराना के गोदाम पर अचानक कार्रवाई की। टीम के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सरकारी राशन से संबंधित रिकॉर्ड और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। करीब तीन घंटे तक चली जांच में गेहूं की बोरियों की गिनती की गई। रिकॉर्ड के अनुसार गोदाम में 268 क्विंटल गेहूं होना चाहिए था, जबकि मौके पर 107 क्विंटल ही मिला। इस तरह कुल 161 क्विंटल गेहूं का अंतर सामने आया।
विज्ञापन

जांच के दौरान चीनी का स्टॉक पूरा पाया गया। अधिकारियों ने गेहूं और चीनी सहित गोदाम में उपलब्ध राशन का रिकॉर्ड भी खंगाला। गेहूं की कमी सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और शिकायत सौंपी। अब पुलिस रिकॉर्ड और विभाग की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव खुराना है डिपो होल्डर
छापे के समय डिपो होल्डर संजीव खुराना गोदाम पर मौजूद नहीं था। अधिकारियों ने फोन पर संपर्क किया तो उसके राजस्थान घूमने जाने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे राशन की जांच की। अधिकारियों ने रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक और मौके पर उपलब्ध गेहूं का मिलान कर कार्रवाई पूरी की। गांव चौरा में छापे की सूचना आसपास के डिपो संचालकों तक भी पहुंची। बताया जा रहा है कि इसके बाद कुछ डिपो संचालकों ने अपने डिपो बंद कर दिए और मौके से चले गए। हालांकि, उनके डिपो बंद करने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


प्राथमिकी होगी दर्ज
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि गांव चौरा के डिपो होल्डर के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले 161 क्विंटल गेहूं कम मिला है, जबकि चीनी का स्टॉक पूरा है। विभाग ने जांच के बाद पुलिस को शिकायत दे दी है। अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed