फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman's died in firing for property

संपत्ति के लिए दंपती पर फायरिंग, महिला की मौत

Thu, 08 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Woman's died in firing for property
मौत

हरगांव राजेपुर गांव में संपत्ति हथियाने के चक्कर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली लगने से उसका पति जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दंपती नि:संतान था, जिसकी वजह से उसके बहनोई के परिवारवाले संपत्ति मांग रहे थे। मामले में बहनोई के भाई व एक अज्ञात को नामजद किया गया है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


राजेपुर निवासी मुन्नालाल (55) अपनी पत्नी कुसुमा देवी (45) के साथ बुधवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक दंपती पर फायर झोंक दिया गया। कनपटी पर गोली लगने से कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्नालाल जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती मुन्नालाल ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी बिहार की थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में वह, उसकी पत्नी कुसुमा और मां लज्जावती थी।

सोते समय पत्नी को सटाकर गोली मार दी। मुझ पर भी फायर झोंका। उसके मुताबिक गोली चलाने के बाद दो लोग हाथ में तमंचा लेकर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जुट  गए थे। 

मुन्ना का कहना है कि उसने अपने बहनोई के भाई खेदरापुर निवासी सुशील को भागते देखा। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। मुन्नालाल ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी। जिसकी वजह से खेदरापुर निवासी उसका बहनोई व परिवार के अन्य लोग उसकी 15 बीघा जमीन अपने नाम कराना चाहते थे।


वह तैयार नहीं हुआ, जिसके चलते बहनोई के भाई सुशील ने अपने एक अन्य साथी संग मिलकर यह साजिश रची। उधर, घटना की खबर पाते ही एसपी सौमित्र यादव, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। मुन्नालाल ने अपने बहनोई के भाई सुशील व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed