फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman 's body found in sitapur

बंद पड़े ईंट-भट्ठे में मिली महिला की लाश

Fri, 03 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman 's body found in sitapur
पड़ा शव व जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तालगांव में अंगेठा गांव के पास शुक्रवार को वर्षों से बंद पड़े पुराने ईंट-भट्ठे की जमीन पर एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी मिली। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई जगहों पर चोटों के निशान थे। उसकी साड़ी करीब में ही पड़ी थी। इस आधार पर ग्रामीण रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


अंगेठा गांव के पास वर्षों से बंद पड़े पुराने ईंट-भट्ठे की जमीन पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी देखी। महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने गांव से कपड़ा मंगाकर शव ढक दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के हाथ, चेहरे, पैर आदि में चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


शव से कुछ दूर ही उसकी साड़ी पड़ी थी। इस आधार पर लोग रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि युवती के गले व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या दूसरी जगह की गई और लाश यहां लाकर फेंक दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला की उम्र 45 साल के करीब लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed