फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman murderd

महिला का खुरपी से काटा गला, मौत

Fri, 26 Aug 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 26 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman murderd
- फोटो : demo pic

कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने एक महिला का खुरपी से गला काट मौत के घाट उतार दिया। वारदात उस समय हुई जब वह मवेशियाें के लिए घास काटने खेत गई थी। हत्या किन कारणों से हुई, परिवार इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे क्षेत्र में तनाव है। 

विज्ञापन


कमलापुर के ग्राम गंगापुर निवासी राम कुंवर की पत्नी राधारानी (55) शुक्रवार को गांव के बाहर मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। बताते हैं गांव छोटू पहले से घात लगाकर खेत में बैठा था। राधारानी जैसे ही खेत में पहुंची, छोटू ने उसे दबोच लिया और खुरपी से उसके गले पर कई प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


उधर, महिला की चीख सुनते ही कुछ दूर खड़ा उसका पुत्र मनोज शोर मचाता हुआ दौड़ पड़ा लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया। खुरपी के प्रहार से महिला का गला बुरी तरह कट गया था। परिवार के सदस्यों ने आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मनोज ने गांव के ही छोटू के खिलाफ कमलापुर थाने में तहरीर दी है। वहीं मनोज हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका है। संदेह जताया जा रहा है कि छोटू ने बदनियती में विफल होने पर हत्या की है।


पुलिस ने हत्या आरोपी छोटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रामअवतार यादव ने बताया कि आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल खुरपी को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed