फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies in Tripling

ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 24 May 2017 11:03 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 24 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in Tripling
accident

थानगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह बहराइच मार्ग पर पिकअप ने दो बाइक पर सवार छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग जख्मी हो गए। आननफानन घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा भेजा गया।

विज्ञापन


यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एक महिला ने रास्ते में मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम नसीरपुर सरकार निवासी लतीफ व लालपुर निवासी अनिल अपनी बाइकों से किसी काम से रेउसा आए थे। काम निपटाने के बाद ये लोग घर लौट रहे थे। तभी बहराइच मार्ग पर नई बस्ती के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों बाइकों में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें नसीरपुर सरकार निवासी कुलसुमा (55) पत्नी कादिर, नजरून (40) पत्नी रफीक, लतीफ (22) पुत्र रफीक घायल हो गए। जबकि क्षेत्र के लालपुर निवासी अनिल (25),  ज्ञानवती (17) व रीमा (35) पत्नी सुशील जख्मी हो गईं।


इन छह लोगों को रेउसा सीएचसी भेजा गया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कुलसुमा, अनिल, ज्ञानवती व लतीफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय कुलसुमा की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed