{"_id":"5852d3b24f1c1b5c496497f7","slug":"woman-died-in-road-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई चोटिल हो गया। घटना के बाद लोगों ने वाहन को पकड़ कर पुलिस बुला ली। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हरगांव इलाके के नरसिंहपुर निवासी देशराज अपनी बहन कांती (25) को छोड़ने बाइक से उसकी ससुराल तालगांव इलाके के रिखौना गांव को जा रहा था। ये दोनों हरगांव इलाके में कोरैय्या विशुनपुर के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से देशराज तो कुछ दूर जा गिरा, लेकिन कांती ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। हादसे में देशराज को भी चोटें आईं हैं। उसे सीएचसी ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वाहन को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन