{"_id":"08429b5936cf474edc32843dee443bab","slug":"wall-to-protest-the-firing-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनाने के विरोध पर फायरिंग, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार बनाने के विरोध पर फायरिंग, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद रास्ते में दीवार खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों तमंचे से फायरिंग कर दी। करीब दस राउंड फायरिंग में एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इनमें से तीन लोगाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
महमूदाबाद के उमरिया गांव निवासी ताराचंद ने बताया कि गांव निवासी झब्बू मंगलवार सुबह रास्ते की जगह पर दीवार बनवा रहा था। उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो झब्बू पक्ष से कई लोग तमंचे व धारदार हथियार लेकर आ धमके।
विज्ञापन
धमकाते हुए घर का छप्पर जला दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की वीडियो रिकार्डिंग की तो दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से सुभाष, लवकुश, अनिरुध, मंदीप व आलोक जख्मी हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने सुभाष, मंदीप व लवकुश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज चल रहा है।
मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से गांव के कौशल, अमर सिंह, छंगा, प्रवेश व झब्बू आदि के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर डीके शाही का कहना है कि रास्ते के विवाद में फायरिंग हुई है।
कुछ लोगों को छर्रे लगे हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी झब्बू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।