फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly man killed after being hit by a speeding car

Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 20 Oct 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Elderly man killed after being hit by a speeding car
साहा। साहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एस डी स्कूल नगला जटिंया के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ माजरा निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि वह साहा में बिजली के सामान की दुकान चलाता है। 8 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी बाइक से दुकान आ रहा था। जब वह नगला जटिंया स्थित एसडी स्कूल के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही इनोवा कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग चालक बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने और कार चालक ने मिलकर घायल बुजुर्ग को संभाला और इलाज के लिए पहले साहा के ओंकार अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एमएम अस्पताल मुलाना रेफर कर दिया, जहां रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी जय सिंह हरि के रूप में हुई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी शिवराज सिंह के बयान पर अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed