फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vip jeep cause of accident

साइकिल सवार को टक्कर मार नदी में गिरी जीप

Wed, 05 Oct 2016 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 05 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vip jeep cause of accident
accident

बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद जीप पुल की रेलिंग तोड़ केवानी नदी में जा गिरी। हालांकि नदी में पानी कम होने से गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं जीप की टक्कर लगने से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। जीप पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोलहे राम की बताई जा रही है। हादसे के समय गाड़ी में उनका पुत्र संतोष समेत छह लोग सवार थे।

विज्ञापन


बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी शत्रोहन का पुत्र सुदर्शन (15) साइकिल से कहीं जा रहा था। गांव के निकट ही सकरन सांडा मार्ग पर केवानी नदी पुल के करीब एक जीप ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, साइकिल को टक्कर मारने के बाद जीप भी अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए केवानी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


नदी में कार गिरते देख वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद को पहुंच गए और जीप में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि नदी में पानी कम होने की वजह से जीप सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आईं हैं। जीप में छह लोग सवार थे। जो हादसे के बाद दूसरे वाहनों से घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ देर बाद वाहन भी नदी से निकाल लिया गया। वहीं घायल साइकिल सवार को लोगों ने सांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जीप पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोलहे राम की थी।


हादसे के समय गाड़ी में उनका पुत्र संतोष समेत छह लोग सवार थे। प्रभारी निरीक्षक राम शंकर यादव ने बताया कि घटना के संबंध में अभी किसी ने कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed