फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers trashed the crooks

फायरिंग कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने धुना

Sun, 20 Sep 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों के दबाव के कारण उल्टे पांव भागना पड़ा। ग्रामीणों की घेराबंदी के कारण एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन


पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बदमाश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


शनिवार रात सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवहरा गांव निवासी राम प्रताप व उसका परिवार छत पर सो रहा था। आधी रात को छह सशस्त्र बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। बदमाश सामान समेट ही रहे थे कि इसी बीच परिवार की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बदमाशों को देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। तब तक ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर ली। यह देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने हौसला नहीं खोया और एक बदमाश को दबोच लिया।

यह देख बदमाश अपने साथी को छोड़ वहां से भाग गए। इसके बाद भीड़ ने गिरफ्त में आए बदमाश की जबरदस्त पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आननफानन उसे बिसवां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक कन्हैयालाल चौरसिया ने बताया कि पकड़ में आए बदमाश की पहचान बेहडंबरपुर निवासी भारत चक्रवर्ती के रूप में हुई है। यह इन दिनों वह मरखापुर गांव में रह रहा था।


सदरपुर थानाध्यक्ष शिव गोपाल ने बताया कि राम प्रताप की तहरीर पर आरोपी भारत चक्रवर्ती के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उसके तीन अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed