{"_id":"edbf1a57cee317bf8fcff6bc56d68d69","slug":"villager-beaten-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण्ा की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण्ा की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र में महज एक पेड़ की टहनी काटने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दंपती व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एएसपी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने से क्षेत्र में तनाव है। ग्राम रामशाला निवासी नत्था (58) का गांव के ही छंगा लाल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को नत्था खेत की मेड़ पर लगे बेर के पेड़ की टहनी काटने लगा। इस बात पर छंगा भड़क गया। बात बढ़ने पर छंगा के परिवार के सदस्य लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए और नत्था पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे।
विज्ञापन
चीख सुनते ही गांव के लोग व नत्था के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी पक्ष भाग निकाला। हमले में नत्था गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
नत्था के पुत्र प्रमुख लाल ने गांव के ही छंगा, उसकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र मिथलेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
उधर, घटना की जानकारी पाते ही एएसपी जेेपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दंपती व पुत्र के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।