फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vanished nine quintals sugar quota

कोटे से गायब हो गई नौ क्विंटल चीनी

Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

हरगांव क्षेत्र के एक कोटेदार ने करीब नौ क्विंटल चीनी डकार ली। यह चीनी उसने गोदाम से उठाई थी, लेकिन कोटे की दुकान तक पहुंचने के बजाए रास्ते में ही गायब कर दी गई। यह खुलासा जिलाधिकारी के फरमान पर हुई छापेमारी में हुआ।  

विज्ञापन


एक सूचना पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह को हरगांव क्षेत्र के क्योंटी कलां कोटेदार के यहां छापा मारने के निर्देश दिए। आदेश पर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने हरगांव के गोदाम प्रभारी राम सेवक के साथ क्योंटी कलां के कोटेदार रमेश चंद्र अवस्थी के कोटे पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां जांच में पाया कि गोदाम से उठाया गया अंत्योदय का 10 क्विंटल 40 किलो गेहूं व 20 क्विंटल चावल, पात्र ग्रहणी का 105 क्विंटल 42 किलो गेहूं व 45 क्विंटल 18 किलो चावल मौजूद है। जबकि 8 क्विंटल 90 किलो चीनी वहां से गायब है। चीनी गोदाम से तो उठान में दर्ज है, लेकिन कोटेदार के कोटे से गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछे जाने पर कोटेदार सही जवाब नहीं दे सका। छापेमारी करने गई टीम ने गुरुवार रात कोटे को सील कर दिया था। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। कोटे पर मौजूद राशन को वापस पूर्ति विभाग के गोदाम में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed