{"_id":"6b0485cae1e34f57b802967c","slug":"boy-falls-from-tractor-killed-after-being-struck-by-rotavator-gonda-news-c-100-1-slko1026-170440-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर से गिरा बालक, रोटावेटर से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर से गिरा बालक, रोटावेटर से कटकर मौत
Mon, 23 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बृजेश फाइल फोटो।
टिकरी। नवाबगंज के शाहपुर पटखौली गांव में सोमवार सुबह खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर छह वर्षीय बालक रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे कटकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे उनके खेत की ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। पत्नी सीमा और बच्चे भी खेत में ही थे। इसी दौरान बेटे बृजेश (6) ने ट्रैक्टर पर बैठने की जिद की तो पत्नी ने उसे बैठा दिया। ट्रैक्टर बैजलपुर दर्शनपुरवा निवासी राम लौटन चला रहे थे। अचानक झटका लगने से बृजेश ट्रैैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। सीमा और अन्य लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका मगर तब तक बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बृजेश भाई-बहनों में छोटा था। बहनें पारुल व छोटी शालू और भाई जयस है। बृजेश की मौत से पिता सुरेश और मां सीमा के साथ ही सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि परिजन कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पुलिस टीम लौट आई।