{"_id":"6b048584e6ba66b88002c287","slug":"two-accused-arrested-with-illegal-weapons-large-quantity-of-cartridges-seized-meerut-news-c-73-1-mtd1002-109530-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में कारतूस बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो अवैध बंदूक 12 बोर, 25 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
सीओ सदर ने बताया कि रविवार को खरखाली गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आसिफाबाद चौकी पर बैरियर लगाकर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बागवाला जाने वाले रास्ते पर मोनू फार्म हाउस के अंदर बने तालाब के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनेंद्र सिंह और जफर अली निवासी गांव गेसूपुर थाना किठौर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मनेंद्र सिंह के पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। जफर अली के कब्जे से दो अवैध बंदूक 12 बोर और 25 जिंदा कारतूस मिले।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।