{"_id":"57aa19b34f1c1bb661ee5653","slug":"van-collision-injured-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रेउसा जा रहे दो युवकों को मंगलवार की शाम बिसवां मार्ग पर एक वैन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस ने वैन को पकड़ लिया है। जख्मी युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रेउसा इलाके के सोहलिया गांव निवासी उत्तम (25) पुत्र छोटेलाल व राजेश (20) पुत्र रामनरेश मंगलवार को किसी काम से बाइक से रेउसा जा रहे थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब यह लोग रेउसा क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर असोहा गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वैन पकड़ ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन